इन आयुर्वेदिक उपायों से कहें शरीर में पड़े सफेद दागों को अलविदा

इन आयुर्वेदिक उपायों से कहें शरीर में पड़े सफेद दागों को अलविदा

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याए उत्पन्न हो रही हैं। उसी में एक है स्किन और बालों का सफेद होना। इस समस्या को विटिलिगो कहा जाता है। आम भाषा में इसे सफेद दाग के नाम से भी जाना जाता है। ये बीमारी हमें मेलानोसाइट्स की कमी की वजह से होताी है। इसकी कमी होने की वजह से हमारी स्किन में बदलाव देखने को मिलता है। वो बदलाव स्किन का रंग बदल देता है। आपको बता दें कि यह सफेद दाग शरीर में किसी भी जगह हो सकते हैं। समय से पहले सिर के बाल, भौहें, पलकें, दाढ़ी के बालों का रंग उड़ जाता है या सफेद हो जाती है।

पढ़ें- - बदलते मौसम के साथ गर्म पानी का करें सेवन, जानें क्या फायदा होगा

यह समस्या बड़ों को ही नहीं बल्कि कम उम्र के बच्चों को भी हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो यह आयुर्वेदिक नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

सफेद दाग से निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय

श्वित्रघ्न लेप

स्वामी रामदेव के अनुसार दिव्य श्वित्रघ्न लेप को  गौधन अर्क या एलोवेरा या फिर शहद में मिलाकर पेस्ट बना लेते है। इसे स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपके स्किन में फफोले टाइप पड़ जाएंगे। लगातार 3-4 दिन इसका इस्तेमाल करे। इससे आपकी स्किन पहले लाल होगी। 

कायाकल्प लेप

दिव्य श्वित्रघ्न लेप लगाने से स्किन में फफोले पड़ जाते है। इनसे निजात पाने के लिए कायाकल्प लेप बनता है। इसके लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी, गौमूत्र, नीम का पेस्ट, एलोवेरा जेल, हल्दी और अपामार्ग मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे लगातार 1 माह तक लगाए। इससे आपकी स्किन अपने रंग में आ जाएगी। 

करें इन आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन 

  • बकुची चूर्ण 100 ग्राम और कायाकल्प वटी 20 ग्राम मिला लें। इसे सुबह-शाम 2-3 ग्राम खिला दें।
  • कायाकल्प क्वाथ और महामजिष्ठा हद्यारिष्ठ पिएं।
  • सफेद दाग से निजात दिलाने में कारगर होंगे प्राणायाम
  • रोजाना आधा घंटा कपालभाति और आधा घंटा अनुलोम विलोम के साथ अन्य प्राणायाम करे।

इसे भी पढ़ें-

माइग्रेन के दर्द से जल्दी निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।